Home राष्ट्रीय करौली के पांचना बांध में जलद्वार परीक्षण सफल, छोड़ा गया पानी

करौली के पांचना बांध में जलद्वार परीक्षण सफल, छोड़ा गया पानी

31
0
The sluice gate test at Karauli's Panchna dam was successful and water was released.

भरतपुर: राजस्थान में करौली जिले के पांचना बांध के जलद्वारों की तकनीकी खामियां दूर करने के बाद क्षेत्र के सिंचित क्षेत्र, नदी प्रवाह क्षेत्र और गुडला-पांचना लिफ्ट परियोजना की नहरों में पानी छोड़ने का परीक्षण सफल होते ही किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी।


आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अब क़रीब 20 वर्ष बाद पांचना बांध की नहरों में नियमित जलापूर्ति बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है। पूजा-अर्चना के साथ जलद्वार खोले गये और अधिकारियों ने परीक्षण को पूरी तरह सफल बताया।

GNSU Admission Open 2026


उल्लेखनीय है कि छह जुलाई को करीब 20 वर्ष बाद पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ने के दौरान जलद्वारों में तकनीकी खराबी के कारण पर्याप्त जल निकासी नहीं हो सकी, इससे नाराज किसानों ने कई स्थानों पर जाम और धरना-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद मथुरा, देवली और मुंबई से विशेषज्ञ तकनीशियन और गोताखोरों को बुलाकर उनकी मदद से जलद्वारों की मरम्मत करवाकर तकनीकी खामियों को दूर किया गया।


इस अवसर पर संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया, जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता डी. के. अग्रवाल, करौली जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर कानाराम और सिंचित क्षेत्र के किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।