Home राष्ट्रीय भाई के अंतिम संस्कार से लौट रही महिला की सड़क हादसे में...

भाई के अंतिम संस्कार से लौट रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

26
0
A woman returning from her brother's funeral died tragically in a road accident.

भिण्ड: मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में भाई के अंतिम संस्कार से लौट रही एक महिला की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। रायपुरा गांव के पास एक बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस के अनुसार टेहनगुर गांव निवासी 50 वर्षीय रनौ देवी तोमर अपने बेटे के साथ ररूआ गांव में भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई थीं। बुधवार दोपहर अंतिम संस्कार से लौटते समय रायपुरा गांव के पास पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई।

GNSU Admission Open 2026


घटना की सूचना मिलने पर 112 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।