Home राष्ट्रीय कांगड़ा में हेरोइन के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांगड़ा में हेरोइन के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

20
0
Two women arrested with heroin in Kangra, major police action

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में पुलिस ने दो महिलाओं के पास से 2.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बुधवार को बताया कि पालमपुर थाना को मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह बरामदगी सोमवार को की गयी। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस कानून की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। श्री वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के नाम पालमपुर के वृंदावन की रहने वाली संध्या देवी (45) और मंडी जिले के रक्कर की रहने वाली हेमा कुमारी (30) है।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और कानून के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।