Home राष्ट्रीय विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम

विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम

14
0
Congress in-charge Rajendra Pal Gautam will review the preparations for the assembly elections.

लखनऊ: कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम बुधवार से दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न समितियों एवं पदाधिकारियों के साथ सिलसिलेवार बैठकें करेंगे।


पहले दिन श्री गौतम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, कोषाध्यक्ष, लेखा विभाग, वार रूम, कनेक्ट सेंटर, फ्रंटल संगठनों, विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रमुखों तथा एआईसीसी सचिवों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे।

GNSU Admission Open 2026


दौरे के दूसरे दिन वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के स्टाफ, मीडिया विभाग, सोशल मीडिया टीम, अनुशासन समिति, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की महिला प्रत्याशियों, प्रदेश चुनाव समिति तथा संपत्ति विभाग के सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे।


प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. राय ने बताया कि प्रभारी का यह दौरा विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, संगठन को मजबूत करने तथा विभिन्न समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।