Home मनोरंजन स्टार प्लस पर जल्द दस्तक देगा रश्मि देसाई और जाह्नवी सोनी का...

स्टार प्लस पर जल्द दस्तक देगा रश्मि देसाई और जाह्नवी सोनी का नया शो ‘सयोनी’

27
0
Rashmi Desai and Janhvi Soni's new show 'Sayoni' will soon hit the screens on Star Plus.

मुंबई: स्टार प्लस ने अपने नए फिक्शन शो ‘सयोनी’ की पहली झलक जारी कर दी है। यह शो माँ-बेटी के अटूट रिश्ते, बिछड़ने, त्याग और उम्मीद की भावनात्मक कहानी को पर्दे पर पेश करेगा। जारी प्रोमो में सान्वी (जाह्नवी सोनी) की कहानी दिखाई गई है, जो एक मासूम और चंचल बच्ची है। अनाथालय में पली-बढ़ी सान्वी को यह नहीं पता कि उसकी माँ जीवित है। बचपन से ही उसकी सबसे बड़ी ख्वाहिश अपनी माँ को ढूंढ़ना और पहली बार माँ के स्नेह का अनुभव करना है।


शो में रश्मि देसाई और जाह्नवी सोनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘सयोनी’ की कहानी एक माँ और बेटी के बिछड़ने तथा उनके दोबारा मिलने की उम्मीद के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रोमो में सान्वी की मासूमियत, उसकी उम्मीद और अपनी माँ से मिलने की चाह को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है।

GNSU Admission Open 2026


प्रोमो कई सवाल भी छोड़ता है,आखिर किन परिस्थितियों ने माँ और बेटी को एक-दूसरे से अलग कर दिया? क्या किस्मत उन्हें फिर से मिलाएगी या उनकी राहें हमेशा के लिए जुदा हो जाएंगी? इन सवालों के जवाब शो के प्रसारण के दौरान सामने आएंगे। ‘सयोनी’ जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित होगा और इसे जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा।