Home राष्ट्रीय निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, चार युवक गंभीर रूप...

निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, चार युवक गंभीर रूप से घायल

13
0
Car falls 30 feet from under-construction bridge, four youths seriously injured

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-उरगा नव निर्माणाधीन सड़क पर सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ढेंका के पास अरपा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल से एक कार करीब 30 फीट नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कार में सवार युवक कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। ढेंका के समीप अरपा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अभी अधूरा है तथा आगे सड़क का संपर्क नहीं जुड़ा है। बताया जा रहा है कि कार सवारों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसी कारण वाहन सीधे अधूरे पुल से आगे निकल गया और करीब 30 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

GNSU Admission Open 2026


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज जारी है।


घटना के बाद निर्माणाधीन सड़क और पुल पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।