Home राष्ट्रीय लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसे चार बच्चे, डर के बीच पढ़ी...

लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसे चार बच्चे, डर के बीच पढ़ी हनुमान चालीसा

24
0
Four children trapped in lift for 30 minutes, recited Hanuman Chalisa amid fear

ग्रेटर नोएडा पश्चिम: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित गैलेक्सी वेगा सोसायटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टावर की लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई और उसमें चार बच्चे करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। घटना के दौरान बिजली चले जाने से लिफ्ट के अंदर अंधेरा हो गया, जिससे बच्चे घबरा गए। डर के माहौल में बच्चों ने हिम्मत बनाए रखने के लिए लिफ्ट के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया।


मंगलवार को घटना की जानकारी मिलते ही सोसायटी प्रबंधन और मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद तकनीकी टीम ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर आने के बाद बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली।

GNSU Admission Open 2026


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली गुल होने के बाद लिफ्ट अचानक रुक गई थी। लिफ्ट में फंसे बच्चों ने पहले मदद के लिए आवाज लगाई और बाद में खुद को शांत रखने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। करीब आधे घंटे बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


घटना की सूचना बिसरख थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस का कहना है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं, सोसायटी के निवासियों ने लिफ्ट की नियमित जांच और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लिफ्टों का समय-समय पर तकनीकी निरीक्षण कराया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।