Home मनोरंजन ‘रक्तांचल सीजन 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, ‘विजय सिंह’ बनकर लौटे क्रांति...

‘रक्तांचल सीजन 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, ‘विजय सिंह’ बनकर लौटे क्रांति प्रकाश झा

19
0
The explosive trailer of 'Raktanchal Season 3' is released, Kranti Prakash Jha returns as 'Vijay Singh'.

मुंबई: अभिनेता क्रांति प्रकाश झा अभिनीत चर्चित वेब सीरीज रक्तांचल के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक बार फिर ‘विजय सिंह’ के किरदार में क्रांति प्रकाश झा का दमदार और आक्रामक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है।


पूर्वांचल की पृष्ठभूमि पर आधारित इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज के ट्रेलर में सत्ता, राजनीति और गैंगवार की कहानी को नए मोड़ के साथ प्रस्तुत किया गया है। ट्रेलर में क्रांति प्रकाश झा का प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और संवाद अदायगी दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

GNSU Admission Open 2026


बिहार के बेगूसराय के रहने वाले क्रांति प्रकाश झा ने ‘विजय सिंह’ के किरदार से ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हें ‘लल्ला’ के रूप में याद करते हुए उनकी वापसी का स्वागत कर रहे हैं।


क्रांति प्रकाश झा को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मिथिला मखान से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने देसवा, वन्स अपॉन ए टाइम इन बिहार और एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्मों में अभिनय किया। ‘रक्तांचल’ के दोनों सीजन में उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा है।
‘रक्तांचल सीजन 3’ जुलाई में अमेज़न पर रिलीज होने वाली है।