Home राष्ट्रीय खाद की कालाबाजारी पर कृषि मंत्री का बड़ा एक्शन, संरक्षण देने वाले...

खाद की कालाबाजारी पर कृषि मंत्री का बड़ा एक्शन, संरक्षण देने वाले अधिकारी भी नहीं बचेंगे

18
0
Agriculture Minister takes major action against fertilizer black marketing, even officials providing protection will not be spared

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने खाद की कालाबाजारी को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि किसी भी स्तर पर अधिकारी या कर्मचारी खाद माफियाओं को संरक्षण देते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नजर उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी है जो बड़े खाद माफिया को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।


अंबिकापुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा में श्री नेताम ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में यह सामने आता है कि किसी अधिकारी की मिलीभगत से खाद की कालाबाजारी हो रही है, तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खाद वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखे हुए है और किसी भी तरह की अनियमितता या जमाखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026


खाद की उपलब्धता के संबंध में कृषि मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रदेश में डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसानों द्वारा अब तक लगभग 50 प्रतिशत खाद का उठाव किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मानसून में शुरुआती देरी के कारण किसानों में चिंता थी, लेकिन अब बारिश शुरू होने से स्थिति सामान्य हो रही है।
श्री नेताम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक किसान को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो। उन्होंने दोहराया कि खाद की कालाबाजारी करने वालों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।