Home बिहार रोहतास में सीमेंट कारखाने के कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या

रोहतास में सीमेंट कारखाने के कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या

35
0
Cement factory worker murdered with sharp weapon in Rohtas

डेहरी आन सोन: बिहार में रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र के बकनौरा गांव में एक सीमेंट कारखाना के कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान बकनौरा निवासी 41 वर्षीय ददन यादव के रूप में हुई है। ददन यादव बंजारी स्थित डालमिया भारत सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत था। मंगलवार की रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।

इसी दौरान गांव के पास भुअरा जाने वाली सड़क पर पैक्स गोदाम के समीप अज्ञात हमलावरों ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।आज सुबह लकड़ी बेचने जा रहे ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर रोहतास थाना अध्यक्ष ललन कुमार एवं डेहरी के
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-2 राजू रंजन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया।

GNSU Admission Open 2026

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।