Home राष्ट्रीय सिविल सचिवालय के स्टेनोग्राफरों की विभागीय पदोन्नति परीक्षा 25 जुलाई को होगी

सिविल सचिवालय के स्टेनोग्राफरों की विभागीय पदोन्नति परीक्षा 25 जुलाई को होगी

19
0
Departmental promotion examination for stenographers of Civil Secretariat will be held on July 25

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सिविल सचिवालय में कार्यरत स्टेनोग्राफरों की विभागीय पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य सचिव कार्यालय की केंद्रीय परीक्षा समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा 25 जुलाई को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक तथा दूसरा सत्र अपराह्न 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा।


यह परीक्षा कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक से वरिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक तथा आशुलिपिक से कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पद पर पदोन्नति के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा का उद्देश्य पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न करना है। केंद्रीय परीक्षा समिति ने संबंधित विभागों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

GNSU Admission Open 2026


परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र कर्मचारियों को समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। विभाग की ओर से परीक्षा संबंधी सभी आवश्यक सूचनाएं संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को उपलब्ध करा दी गयी हैं। इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर पात्र स्टेनोग्राफरों को पदोन्नति प्रदान की जाएगी।