Home अंतरराष्ट्रीय रूस ने यूक्रेन पर अमेरिका के प्रस्तावों को पूरी तरह खारिज नहीं...

रूस ने यूक्रेन पर अमेरिका के प्रस्तावों को पूरी तरह खारिज नहीं किया: रियाबकोव

13
0
Russia has not completely rejected US proposals on Ukraine: Ryabkov

मास्को: रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने सोमवार को कहा कि अलास्का शिखर सम्मेलन से पहले यूक्रेन के संबंध में अमेरिका द्वारा दिए गए प्रस्तावों को रूस ने खारिज नहीं किया है। श्री रियाबकोव ने संवाददाताओं से कहा, “एंकोरेज (अलास्का) में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिका की ओर से जो प्रस्ताव दिए गए थे और जिन पर हमने सहमति जताई थी, उन्हें हम नहीं छोड़ रहे हैं।” श्री रियाबकोव ने कहा कि रूस अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के बाद यूक्रेन पर अमेरिका के रुख पर नज़र रखेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन मामले के समाधान को लेकर अमेरिका का रवैया अभी बहुत अलग-थलग है और यूक्रेन में शांति के विरोधी इस मुद्दे पर अमेरिका के रुख का फ़ायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
उप विदेश मंत्री रियाबकोव ने कहा कि रूस, यूक्रेन संघर्ष में अमेरिका की भागीदारी पर अपनी असहमति को अमेरिका तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि रूस और अमेरिका के बीच बातचीत रोज़ाना और अलग-अलग स्तरों पर जारी है।


रूसी राजनयिक ने कहा कि अगर अमेरिकी प्रशासन अलास्का में रूस की सहमति के आधार पर कदम उठाने को तैयार हो तो यूक्रेन संकट का जल्द समाधान निकल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस का यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिका से संबंध तोड़ने का कोई इरादा नहीं है।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में ईरान विवाद को सुलझाने में रूस की मदद करने की इच्छा पर सम्मान एवं दिलचस्पी व्यक्त की।

GNSU Admission Open 2026


रियाबकोव ने कहा कि पहले भी ऐसे कई अवसर आए हैं, जब अमेरिका ने एक बात कही, लेकिन व्यवहार में कुछ और ही किया।
उन्होंने कहा, “सामान्य तौर पर आज अमेरिका के साथ हमारे संबंधों में सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों में से एक यह है कि घोषित इरादों और व्यावहारिक कदमों के बीच किस प्रकार सामंजस्य स्थापित किया जाए।”