Home राष्ट्रीय वैश्विक कारकों के असर से तय होगी शेयर बाजार की अगली दिशा

वैश्विक कारकों के असर से तय होगी शेयर बाजार की अगली दिशा

21
0
The impact of global factors will determine the future direction of the stock market.

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में बाजार की दिशा वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी। अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम शांति समझौते के लिए जारी वार्ता, विदेशी शेयर बाजारों और कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव पर निवेशकों की नजर होगी। घरेलू स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस के पहली तिमाही के परिणाम भी अगले सप्ताह 09 जुलाई को आने हैं।


पिछले सप्ताह सोमवार और मंगलवार को शेयर बाजारों में गिरावट रही जबकि अगले तीन दिन अच्छी तेजी देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 663.44 अंक (0.86 प्रतिशत) की साप्ताहिक बढ़त में शुक्रवार को 77,763 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी सप्ताह के दौरान 214.85 अंक यानी 0.89 प्रतिशत चढ़कर 24,270.85 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.11 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.05 प्रतिशत की साप्ताहिक मजबूती के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स की 30 में 20 कंपनियों में गत सप्ताह तेजी रही। इटरनल का शेयर 10.24 प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फिनसर्व में 7.46 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 5.42, मारुति सुजुकी में 4.53 और अडानी पोर्ट्स में 4.34 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी।

GNSU Admission Open 2026


टाइटन का शेयर 3.98 प्रतिशत, ट्रेंट का 3.84, एशियन पेंट्स का 3.53, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 3.49 और भारती एयरटेल का 3.24 प्रतिशत चढ़ गया। बीईएल में 2.75 प्रतिशत, सन फार्मा में 2.28, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.99, आईसीआईसीआई बैंक में 1.61, पावरग्रिड में 1.41, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 1.27 और एनटीपीसी में 1.18 प्रतिशत की तेजी रही। एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और इंफोसिस में भी साप्ताहिक तेजी रही।


नुकसान उठाने वालों में एलएंडटी का शेयर सप्ताह के दौरान 4.58 प्रतिशत टूट गया। कोटक महिंद्रा बैंक में 3.01 फीसदी, एक्सिस बैंक में 2.47, टेक महिंद्रा में 1.83, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.38 और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.06 फीसदी की गिरावट रही। भारतीय स्टेट बैंक, इंडिगो, टीसीएस और आईटीसी के शेयर भी लाल निशान में रहे।