Home राष्ट्रीय केरल के चेरथला में निर्माणाधीन NH-66 ओवरब्रिज का हिस्सा ढहा, बड़ा हादसा...

केरल के चेरथला में निर्माणाधीन NH-66 ओवरब्रिज का हिस्सा ढहा, बड़ा हादसा टला

14
0
A major accident was averted after a portion of the under-construction NH-66 overbridge collapsed in Cherthala, Kerala.

अलप्पुझा (केरल): केरल के चेरथला में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर निर्माणाधीन एक ओवरब्रिज का हिस्सा मंगलवार को ढह गया, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना उस समय हुई जब ओवरब्रिज पर निर्माण कार्य चल रहा था। पुल का एक हिस्सा ढहने से कंक्रीट का मलबा नीचे सड़क पर गिर गया, जिससे निर्माण कर्मियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गयी।


घटना के बाद इस मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था की।
यह ओवरब्रिज केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 के चौड़ीकरण परियोजना का हिस्सा है। घटना के तुरंत बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

GNSU Admission Open 2026


अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दिये हैं। जांच में यह पता लगाया जायेगा कि पुल के ढहने के पीछे कोई संरचनात्मक खामी, निर्माण संबंधी लापरवाही या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन तो जिम्मेदार नहीं था।