Home राजनिति हिमाचल के कांगड़ा में सड़क दुर्घटना, एक की जान गई

हिमाचल के कांगड़ा में सड़क दुर्घटना, एक की जान गई

18
0
One person died in a road accident in Himachal's Kangra

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा पुलिस जिले के संसारपुर टैरेस क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।


देहरा के पुलिस अधीक्षक संदीप धवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह संसारपुर टैरेस थाना क्षेत्र के तहत बाहरी पंचायत के बाड़ा गांव में एक ‘एक्सयूवी’ वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वाहन चालक को तत्काल बीबीएमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।

GNSU Admission Open 2026


मृतक की पहचान देहरा के बाहरी गांव निवासी ज्ञानीश्याम शर्मा के पुत्र दिनेश शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने संसारपुर टैरेस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।