
टेक्सास (अमेरिका): एर्लिग हालंद के आखिरी मिनट में किये गये गोल की बदौलत नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंडर ऑफ 32 के मुकाबले में आइवरी कोस्ट के खिलाफ 2-1 की रोमांचक जीत के साथ टूर्नामेंट के प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। इस रोमांचक मुकाबले में नॉर्वे के लिए एंटोनियो नूसा ने 39वें और एर्लिंग हालंद ने 86वें मिनट में गोल किया। वहीं आइवरी कोस्ट की तरफ से एक मात्र गोल अमाद दियालो ने 74वें मिनट में किया। एर्लिंग हालंद ने इस विश्व कप में पांच गोल किए हैं, जो गोल स्कोरिंग चार्ट में किलियन म्बाप्पे और लियोनेल मेसी से एक गोल पीछे हैं।
मैच शुरू से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। आइवरी कोस्ट की टीम ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखते हुए लगातार विपक्षी टीम के गोल पर हमले करती रही। अगबादौ और कोनान के शॉट्स से काफी दबाव बनाने के बावजूद, आइवरी कोस्ट की टीम नॉर्वे की अनुशासित रक्षा पंक्ति को नहीं भेद पाई।
वहीं, नॉर्वे ने रक्षात्मक जवाबी हमले का प्रदर्शन किया। पहले हॉफ के 39वें मिनट में नुसा ने कुशलता से गोलकीपर फोफाना को पछाड़ते हुए गेंद को नेट के ऊपरी कोने में पहुंचाया और नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में, आइवरी कोस्ट की टीम बराबरी का गोल करने के लिए लगातार प्रयास करती रही।74वें मिनट में, अमाद डियालो ने खुद नॉर्वे के रक्षात्मक पंक्ति को भेदते हुए शानदार गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 86वें मिनट में ऑस्कर बॉब के शानदार पास पर बर्गे ने विंग से हमला करते हुए एरिंग हालंद के लिए एक बेहतरीन क्रॉस दिया, जिसे उन्होंने करीब से गोल में बदलकर स्कोर 2-1 कर अपनी की टीम की जीत पक्की कर दी।






