हैदराबाद: हैदराबाद ने 2026-27 के घरेलू सीजन से पहले पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर को मेंटर नियुक्त किया है। जाफर की नियुक्ति दो साल के लिए होगी, इस दौरान वह सीनियर और एज-ग्रुप, दोनों तरह की टीमों के साथ काम करेंगे। माना जा रहा है कि जाफर को टीम में शामिल करने का फैसला अंबाती रायडू के जोर देने पर लिया गया है, जो घरेलू स्तर के किसी अनुभवी भारतीय कोच को टीम से जोड़ना चाहते थे। रायडू, जिन्हें हाल ही में हैदराबाद का ‘हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स’ बनाया गया है, का मानना है कि जाफर – जो 10 बार रणजी ट्रॉफ़ी जीत चुके हैं और इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह टीम में “जीतने वाली सोच” लेकर आएंगे।
2020 में संन्यास होने के बाद से, जाफर ने कई घरेलू टीमों के साथ काम किया है, जिनमें विदर्भ, उत्तराखंड, ओडिशा और पंजाब प्रमुख हैं। उन्होंने बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ सलाहकार बल्लेबाजी कोच के तौर पर भी काम किया है।
2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में हैदराबाद अपने ग्रुप में चौथे स्थान पर रही; वे सात मैचों में सिर्फ़ एक ही पूरी जीत हासिल कर पाए। वे 50-ओवर वाली विजय हजारे ट्रॉफी में भी ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाए, लेकिन सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बेहतर रहा।
जाफर की नियुक्ति उन कई कदमों में से एक है जो मई में पदभार संभालने के बाद रायडू की अगुवाई वाली हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) टीम ने उठाए हैं। उन्होंने तेलंगाना टी-20 लीग को मंजूरी दी है – जो आठ टीमों वाला एक फ़्रैंचाइज़ी टूर्नामेंट है और 12 जुलाई तक चलेगा – साथ ही एचसीए के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ज़िलों में कई इंफ़्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की योजना भी बनाई है।







