Home अंतरराष्ट्रीय मार्टिनेली के निर्णायक गोल से ब्राजील ने राउंड ऑफ 16 में बनाई...

मार्टिनेली के निर्णायक गोल से ब्राजील ने राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

43
0
Martinelli's decisive goal sends Brazil into the round of 16

ह्यूस्टन: पांच बार के चैम्पियन ब्राजील ने गैब्रियल मार्टिनेली के इंजरी समय के पांचवें मिनट में दागे गए निर्णायक गोल की मदद से जापान को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप के ‘राउंड ऑफ 16’ में प्रवेश कर लिया।


जापान ने सोमवार रात खेले गये मुकाबले के पहले हाफ में दमदार खेल दिखाया और ब्राजील पर एक गोल की बढ़त बनाये रखी। मैच के 29वें मिनट में काइशू सानो ने बॉक्स के बाहर से शानदार प्रयास पर गोल करके जापान को 1-0 की बढ़त दिला दी। काइशू सानो ने डैनिलो से मिले खराब पास को मध्य रेखा के निकट संभाला, तेजी से गोल की तरफ बढ़े और बॉक्स के किनारे से नीचे बाएं कोने में एक लो शॉट मारा।

GNSU Admission Open 2026


दूसरे हाफ में ब्राजील ने बेहतरीन वापसी की और जोरदार हमलों से जापान के डिफेंस को हतप्रभ कर दिया। दूसरे हाफ में वापसी करते हुए ब्राजील के स्टार मिडफील्डर कैसिमिरो ने 56वें मिनट में गैब्रियल मैगलहेस के क्रॉस पर हैडर से गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके तुरंत बाद विनीसियस जूनियर का तेज़ रन जापान के गोलकीपर ज़ायन सुज़ुकी द्वारा शॉट को पोस्ट पर धकेलने से खत्म हो गया।


निर्णायक गोल मैच के अंतिम क्षणों में आया। मैच के अंतिम क्षणों (90 प्लस 5 मिनट) में गैब्रियल मार्टिनेली ने विजयी गोल दागकर ब्राजील को 2-1 से शानदार जीत दिला दी। मार्टिनेली का शॉट गोलपोस्ट के अंदरूनी हिस्से से टकराकर गोल में चला गया।


ब्राजील अगले राउंड में पांच जुलाई को न्यू जर्सी में आइवरी कोस्ट और नॉर्वे के बीच मंगलवार को होने वाले राउंड ऑफ-32 मैच के विजेता से खेलेगा।