Home बिहार शिवहर में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, छह घर जलकर राख, चार...

शिवहर में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, छह घर जलकर राख, चार गंभीर

29
0
Cylinder blast in Sheohar causes panic, six houses burnt to ashes, four seriously injured

शिवहर: बिहार के शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में सोमवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से लगी भीषण आग में छह घर जलकर राख हो गए, तथा चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के छपरा सिरहा टोला में एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि करीब छह घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।


सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो चुकी थी।घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

GNSU Admission Open 2026


तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया गैस सिलेंडर फटने से आग लगने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।


तरियानी अंचल अधिकारी कुमार रोहित ने बताया कि प्रशासन पूरे मामले की निगरानी कर रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।