Home बिहार सारण में किराना दुकान में जोरदार विस्फोट, एक की मौत, दो घायल

सारण में किराना दुकान में जोरदार विस्फोट, एक की मौत, दो घायल

25
0
Massive explosion in grocery shop in Saran, one dead, two injured

छपरा: बिहार के सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में एक किराना दुकान में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि नवकाढ़ा गंडक बांध ढाला स्थित विनय सिंह की किराना दुकान में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में नवकाढ़ा निवासी लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन राय और अखिलेश राय गंभीर रूप से घायल हो गए।


सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

GNSU Admission Open 2026

दोनों घायलों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।