छपरा: बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नूरनगर रामपुर निवासी दीप नारायण ठाकुर की पत्नी शोभा कुंवर (70) अपने घर के समीप मुख्य सड़क को पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।
जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







