Home बिहार अग्निकांड के जिम्मेदारों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज

अग्निकांड के जिम्मेदारों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज

79
0
Action will be taken against those responsible for the fire.

पटना: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने की दर्दनाक घटना को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने हादसे में मरीजों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद, पीड़ादायक और हृदय विदारक घटना है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। श्रवण कुमार ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। हादसे के कारणों की जांच के लिए तत्काल उच्च स्तरीय टीम गठित कर विस्तृत जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की लापरवाही, नियमों की अनदेखी या प्रबंधन की गलती सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों और संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026

श्रवण कुमार ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए राज्य के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन उपायों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी तरह प्रभावी रहें। मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। सरकार हर स्तर पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कराई जाएगी, ताकि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए।