Home बिहार हथियार लहराते शख्स का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

हथियार लहराते शख्स का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

95
0
Video of man brandishing weapon goes viral, police investigate

पटना: पटना में खान खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत उनके दो सहयोगियों अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस दौरान उन्होंने कई बार कहा कि फायरिंग के बारे में मैं कुछ नहीं जानता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे और ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने की साजिश है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो खान सर के दावों पर सवाल उठा रहा है। दरअसल 38 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में दो शख्स फायरिंग करता हुआ दिख रहा है।

एक ने काली शर्ट पहन रखी है जबकि दूसरी ने सफेद। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कई लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी है। उस प्रतिक्रियाओं में लोगों का कहना है कि फायरिंग करता हुआ शख्स खान सर का ही सुरक्षाकर्मी है, हालांकि लोगों के उन दावों की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। अब पटना पुलिस प्रशासन इस वीडियो की जांच करेगी और तब यह स्पष्ट हो पायेगा कि फायरिंग करने वाला वीडियो कब का है और फायरिंग करने वाले कौन लोग हैं। इस संबंध में खान सर से बात करने की भी कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं किया जा सका। खान सर के पीआरओ सुरेश राय ने बताया कि खान सर पटना में नहीं हैं। मोबाइल से बात करने की भी बात कही गई लेकिन उन्होंने कहा कि खान सर से न तो मुलाक़ात हो सकती है और न बात।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने फायरिंग के मामले में कहा कि यह आरोप बेबुनियाद है। रौशन आनंद ने कहा कि गोली चलाने वाली बात को हाइलाइट कर के हमें जेल भेजा जा रहा है। जब कोई आगे बढ़ता है तो उसको दबाने की कोशिश की जाती है। हम उनसे आगे नहीं बढ़े, बस वही किया जा रहा है। हम मेहनत के बल पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जानबूझकर मुझे फंसाया जा रहा है, लेकिन हमें न्यायालय पर भरोसा है। भारत का राष्ट्रीय वाक्य है सत्यमेव जयते, सत्य की जीत होती है। उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द जीतकर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि खान ने पूरी तरीके से सोची-समझी साजिश रची है मुझे फंसाने के लिए। बिहार पुलिस में अच्छा रिजल्ट आया, बस इसलिए हमें फंसाया गया है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। अब देखिए हमें न्याय मिलता है या नहीं मिलता है’।