एंटरटेनमेंट डेस्क: जान्हवी कपूर अपनी नई फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर चर्चा में हैं। कल इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई है, जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। आज चार जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले जान्हवी कपूर तिरुमला मंदिर पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर नंगे पैर तिरुमला मंदिर पहुंची हैं। यहां उन्होंने माथा टेका है। इसके बाद माथे पर तिलक लगाया है।
मंदिर से बाहर निकल कर वह सड़क पर भी नंगे पैर चलते दिखीं। इस बीच कई दूसरी महिलाएं भी उनके साथ थीं। कई फैंस ने उनके साथ बात की। एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर मंदिर की सीढ़ियों पर बैठी हैं। वह फोन पर किसी से बात कर रही हैं। इस बीच उनका एक साथी उन्हें कुछ देता है। आपको बता दें कि राम चरण और जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली फिल्म ‘पेद्दी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला पहुंची। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उपासना कोनिडेला अपनी सीट पर बैठी हैं। फिल्म देखते हुए वह काफी खुश हैं। स्क्रीन पर जब उनके पति और अभिनेता राम चरण की एंट्री होती है, तब उपासना उत्साहित हो जाती हैं। वह कागज के टुकड़े और कंफेटी उड़ाने लगती हैं। भीड़ के बीच बैठी उपासना को हंसते, हूटिंग करते और जश्न मनाते हुए देखा गया। राम चरण ‘पेद्दी’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है। इसमें जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्यांशु भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक बुची बाबू सना हैं।







