पटना: बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 120अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि सोमवार को दहेज हत्या के कांड में एक,हत्या का प्रयास के कांड में 13,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 18,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 55,शराब तस्कर/होम डिलेवरी के मामले में 11 और शराब पीने वाले 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में 3.11 लीटर विदेशी शराब,213.1 लीटर देसी शराब, 1180 ग्राम गांजा, 32.55 ग्राम स्मैक,19.35 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन आग्नेयास्त्र, पांच कारतूस, एक वाहन, 4,59,580 रूपये और चार मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।







