Israeli attacks on Lebanon intensify, more than 30 people killed: Health Ministry

बेरुत: इजरायल द्वारा लेबनान पर हाल के घंटों में किए गए सिलसिलेवार हमलों में 31 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इजरायली दुश्मन ने हाल के घंटों में हमलों के दौरान सिलसिलेवार नरसंहार किए हैं, जिनमें 31 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए।”

बयान में आगे कहा गया है कि मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। 16 अप्रैल को वाशिंगटन में राजदूत स्तर पर लेबनान-इजरायल की पहली सीधी वार्ता हुई। वार्ता के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम समझौता हो गया है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

औपचारिक समझौते के बावजूद, इजरायल दक्षिणी लेबनान में दर्जनों बस्तियों पर रोजाना हमले जारी रखे हुए है और कई सीमावर्ती बस्तियों पर नियंत्रण बनाए हुए है। लेबनान का हिजबुल्लाह आंदोलन जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है।