Home बिहार बिहार में ट्यूशन टीचर की संदिग्ध मौत: बंद कमरे से लटका मिला...

बिहार में ट्यूशन टीचर की संदिग्ध मौत: बंद कमरे से लटका मिला शव, जांच शुरू

235
0
Tuition teacher's suspicious death in Bihar: Body found hanging from a closed room, investigation begins

पश्चिमी चंपारण: बेतिया के नगर थाना क्षेत्र के कमलनाथ नगर में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवती का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ उसके कमरे में मिला। मृतका की पहचान सरिता शर्मा के रूप में हुई है, जो पुरैना गोसाईं (थाना चनपटिया) की रहने वाली थी। मृतका के पिता का नाम वर्मा शर्मा बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिता शर्मा पिछले दो वर्षों से कमलनाथ नगर में बब्लू कुशवाहा के घर किराए पर रहकर होम ट्यूशन का कार्य कर रही थी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोस की एक लड़की के पास फोन आया, जिसमें सरिता से बात कराने को कहा गया। जब वह लड़की सरिता के कमरे के पास पहुंची और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। सरिता का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य संकलन किया। नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।