सासाराम (रोहतास)। महिला आरक्षण एवं सृजन साथी अभियान को लेकर रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी का एक बैठक शनिवार को इंदिरा गांधी आश्रम स्थित जिल कांग्रेस कार्यालय में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश के नेता शशि सिंह और अजय पासवान मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक के दौरान प्रदेश नेता शशि कुमार सिंह ने कहा कि 2023 में जो महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति के साथ पारित हुआ था सरकार उसको लागू करें। उन्होंने कहा कि जानबूझकर सरकार 2023 में परित महिला आरक्षण बिल को लागू नहीं कर रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला आरक्षण बिल के पक्ष में है और हम लोग मांग करते हैं कि सरकार महिला आरक्षण बिल को जल्द लागू करें। वही अजय पासवान ने कहा की सृजन साथी अभियान में रोहतास जिला के हर एक प्रखंड, हर एक पंचायत, हर एक बुथ पर सृजन साथी को जोड़कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का काम रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हम लोग करेंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे ने कहा कि जिले में व्यापक भ्रष्टाचार और अप्सरशाही के विरुद्ध में जल्द ही रोहतास जिला में कांग्रेस पार्टी के द्वारा एक व्यापक आंदोलन होगा। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पतंजलि मिश्रा, राधा प्रसाद सिंह, मनीष कुमार चौबे, मानस रंजन, मोहम्मद हसन खान, द्वारकाधीश दुबे उर्फ लल्लू दुबे। जोखन बिंद, मनोज कुमार सिंह, तौफीक अहमद मकरानी, सुमंत सिंह, जावेद अख्तर, शमीम अंसारी, दीपक कुशवाहा, सुखदेव राम, अरविंद सिंह, रोहित पासवान श्री भगवान सिंह,राजेश्वर कुशवाहा, शत्रुघ्न पासवान, हीराराम, पीयूष भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद थे।







