Home बिहार सदर अस्पताल की बदहाली पर भड़कीं SDM, ट्रामा सेंटर में न पानी...

सदर अस्पताल की बदहाली पर भड़कीं SDM, ट्रामा सेंटर में न पानी न स्टाफ

237
0
SDM furious over the poor condition of Sadar Hospital, there is no water or staff in the trauma centre.

औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सासाराम (रोहतास) सासाराम स्थित सदर अस्पताल और ट्रामा सेंटर की बदहाल व्यवस्था को लेकर शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) डॉ. नेहा कुमारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्था और गंदगी ने स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल दी। हालात देखकर एसडीएम नाराज हो गईं और मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि करोड़ों रुपये की लागत से बने ट्रामा सेंटर में मरीजों के लिए पीने के शुद्ध पानी की भी व्यवस्था नहीं है।

GNSU Admission Open 2026

वहीं, मरीजों की सहायता के लिए तैनात वार्ड बॉय भी अपने-अपने वार्ड से गायब मिले। इस पर एसडीएम ने इसे गंभीर लापरवाही करार देते हुए सख्त नाराजगी जताई। डॉ. नेहा कुमारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यालय स्थित अस्पताल में इस तरह की अव्यवस्था कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि तय समय में सुधार नहीं होने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी लिखित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आयोजित ‘दिशा’ बैठक में भी सांसद और विधायकों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। जनप्रतिनिधियों की नाराजगी के बाद अब प्रशासन के सख्त रुख से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में न तो समय पर डॉक्टर मिलते हैं और न ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पानी की किल्लत और कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण गरीब मरीजों कोकाफीपरेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम की सख्ती के बाद अब लोगों को उम्मीद जगी है कि सदर अस्पताल की व्यवस्था में जल्द सुधार देखने को मिल सकता है।