Home बिहार फ्लोर टेस्ट के बाद सियासी हलचल तेज, CM सम्राट चौधरी से मिले...

फ्लोर टेस्ट के बाद सियासी हलचल तेज, CM सम्राट चौधरी से मिले नीतीश कुमार

223
0
फ्लोर टेस्ट के बाद सियासी हलचल तेज, CM सम्राट चौधरी से मिले नीतीश कुमार

शिष्टाचार मुलाकात के पीछे कैबिनेट विस्तार के संकेत, ललन सिंह भी रहे मौजूद

पटना | बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी बीच शनिवार को राज्य की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद Nitish Kumar ने मुख्यमंत्री Samrat Choudhary से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh (ललन सिंह) भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की यह पहली औपचारिक भेंट थी। हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नई सरकार के गठन के बाद जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है, जिसमें सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर अपनी सरकार की स्थिति मजबूत कर ली है। इसके बाद अब सरकार के अगले कदमों, खासकर कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मुलाकात के कई मायने हो सकते हैं और आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।

GNSU Admission Open 2026