Home मनोरंजन Aryan Khan का कूल अंदाज: शादी में गिरते-गिरते बचे, फिर भी छाए...

Aryan Khan का कूल अंदाज: शादी में गिरते-गिरते बचे, फिर भी छाए सोशल मीडिया पर

210
0
Aryan Khan's cool style: He nearly falls at his wedding, yet he's still trending on social media.

एंटरटेनमेंट डेस्क:  ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के निर्देशक आर्यन खान को उनकी फिल्म के लिए काफी सराहना मिली थी। मगर इस बार आर्यन अपनी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपनी मौज-मस्ती की वजह से खबरों में हैं। उनका अपने दोस्त की शादी में ‘जूता चुराई’ में शामिल होने का वीडियो वायरल हुआ। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहुंचे थे। वहां शादी के दौरान होने वाली जूता चुराई की रस्म में उन्होंने खूब एंजॉय किया।

आर्यन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो दोस्त के जूतों की बड़ी शिद्दत से देखभाल करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रख रहे हैं कि रस्म अनुसार जूतों को दूल्हे की सालियां चुरा न लें। इसी बीच कई जगह उनका बैलेंस भी बिगड़ता है। मगर वो अपने उद्देश्य के मुताबिक जूते हाथ से नहीं जाने देते। आर्यन खान का यह वीडियो रिया नाडकर्णी और माहिर मेहता की शादी का है। दूल्हे माहिर आर्यन खान के करीबी दोस्त हैं। इस वीडियो को ‘जेस्ट इवेंट्स’ ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया।

GNSU Admission Open 2026

वेडिंग प्लानर्स ने लिखा, ‘जब दूल्हे का बेस्ट फ्रेंड ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ हो। चोरी-छिपे की गई चीजों, ड्रामेबाज स्टाइल की सौदेबाजी और हर कोने में गूंजती हंसी के बीच, यह सिर्फ जूता चोरी नहीं थी, बल्कि एक पूरा धमाल था।’ आर्यन खान ने सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बतौर लेखक और निर्देशक डेब्यू किया था। इसमें शाहरुख खान, मोना सिंह, बॉबी देओल, मनोज पहवा, राघव जुयाल, आमिर खान, बादशाह, रणवीर सिंह, सलमान खान और दिलजीत दोसांझ का कैमियो भी था। फिलहाल आर्यन ने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में घोषणा नहीं की है।