Home बिहार पटना में सड़क पर बवाल, गुस्साए लोगों ने NH-139 किया जाम, जानिए...

पटना में सड़क पर बवाल, गुस्साए लोगों ने NH-139 किया जाम, जानिए पूरा मामला

212
0
पटना में सड़क पर बवाल, गुस्साए लोगों ने NH-139 किया जाम, जानिए पूरा मामला

पटना। राजधानी के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में एक युवक की पोखर में डूबने से मौत के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एम्स गोलंबर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-139 को जाम कर दिया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। मृतक की पहचान विक्रम थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय बीरेंद्र माझी के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह में शामिल होने फुलवारी शरीफ आया था। बताया जाता है कि सोमवार देर रात वह घर से बाहर निकला और पोखर के पास चला गया, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने रातभर युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सुबह तक शव बरामद नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद समय पर गोताखोरों की व्यवस्था नहीं की गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और एम्स गोलंबर के पास एनएच-139 को जाम कर दिया। इस दौरान टायर जलाकर विरोध जताया गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण एम्स आने-जाने वाले मरीजों और एंबुलेंस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर फुलवारी शरीफ सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी शव की जल्द बरामदगी, उचित मुआवजा और पोखर की घेराबंदी की मांग पर अड़े रहे।प्रशासन ने गोताखोरों की टीम लगाकर जल्द शव निकालने का आश्वासन दिया है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

GNSU Admission Open 2026