Home मनोरंजन दुल्हन बनने वाली हैं अंशुला कपूर; शादी की तैयारियों के बीच इमोशनल...

दुल्हन बनने वाली हैं अंशुला कपूर; शादी की तैयारियों के बीच इमोशनल हुए बोनी कपूर, बेटी के लिए लिखा खास पोस्ट

151
0
दुल्हन बनने वाली हैं अंशुला कपूर; शादी की तैयारियों के बीच इमोशनल हुए बोनी कपूर, बेटी के लिए लिखा खास पोस्ट

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। परिवार में इस समय खुशियों का माहौल है और शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अंशुला अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने वाली हैं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा है, लेकिन बीते साल जुलाई में न्यूयॉर्क में उनकी सगाई और अक्टूबर में ‘गोर धना’ रस्म के बाद अब शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। शादी जैसे खुशी के मौके पर जहां परिवार जश्न में डूबा होता है, वहीं बेटी की विदाई का ख्याल माता-पिता को भावुक भी कर देता है। कुछ ऐसा ही इन दिनों बोनी कपूर भी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंशुला की एक तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा है। इस तस्वीर में अंशुला एक कैफे में बैठी नजर आ रही हैं और अपने डेजर्ट की तस्वीर क्लिक करती दिख रही हैं। इस प्यारी सी तस्वीर के साथ बोनी कपूर ने लिखा, “मेरी प्यारी अंशुला अपनी शादी से पहले और भी ज्यादा प्यारी होती जा रही है। अंशुला कपूर इन दिनों शादी की तैयारियों के बीच भी अपने खास पलों को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सियोल में अपनी बैचलरेट पार्टी सेलिब्रेट की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं। दोस्तों के साथ बिताए इन पलों को उन्होंने ‘Seoulsters for life’ का नाम दिया। फिलहाल, अंशुला की शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन तैयारियों को देखते हुए माना जा रहा है कि वह जल्द ही विवाह के बंधन में बंध सकती हैं। परिवार और करीबी इस खास मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026