Home झारखण्ड पलामू हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया 3 साल का...

पलामू हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया 3 साल का मासूम, मौके पर दर्दनाक मौत

215
0
पलामू हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया 3 साल का मासूम, मौके पर दर्दनाक मौत

पलामू (झारखंड)। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनी कला पंचायत के बिशुनपुर गांव में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहे तीन वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान गांव निवासी रंजीत पासवान के पुत्र रामल्ला कुमार (3 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। भागने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खेत में पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी की तलाश जारी है।

GNSU Admission Open 2026