Bihar Chief Minister Nitish Kumar will get Z-plus security, security will be increased before going to Rajya Sabha.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार को अब Z प्लस सुरक्षा दी जाएगी। यह सुरक्षा व्यवस्था मुख्यमंत्री के पद छोड़ने के बाद शुरू होगी, जिससे उन्हें एक और स्तर की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

नीतीश कुमार फिलहाल मुख्यमंत्री के तौर पर SSG (Special Security Group) की सुरक्षा प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, उन्हें SSG सुरक्षा के साथ-साथ Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और डीजी को आदेश भी जारी किए गए हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

गृह विभाग के आदेश में यह भी कहा गया है कि नीतीश कुमार की सुरक्षा बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत की जाएगी और इसके तहत उन्हें 5 साल तक SSG सुरक्षा मिलती रहेगी। ज़ेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा में कुल 36 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे, जिनमें 10 से अधिक एनएसजी कमांडो भी शामिल होंगे। इसके अलावा सुरक्षा में एक एस्कॉर्ट गाड़ी भी रहेगी।यह कदम नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने की तैयारी के बीच लिया गया है, जिससे उनकी सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।