Home मनोरंजन ‘रामायण’ टीजर में हनुमान गायब क्यों? जानें वजह

‘रामायण’ टीजर में हनुमान गायब क्यों? जानें वजह

175
0
Why is Hanuman missing from the 'Ramayana' teaser? Find out why.

एंटरटेनमेंट डेस्क: हनुमान जन्मोत्सव 2026 के मौके पर ‘रामायण’ फिल्म का पहला टीजर जारी हो गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। टीजर में राम के अयोध्या के राजा बनने से लेकर लक्ष्मण और सीता के साथ वनवास जाने तक की मुख्य घटनाएं दिखाई गई हैं, लेकिन टीजर में हनुमान कहीं नजर नहीं आए। सनी देओल (हनुमान का रोल) अभी ‘रामायण’ फिल्म के बाकी हिस्सों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

उन्होंने पहले भाग के लिए सिर्फ 15 मिनट का छोटा कैमियो पहले ही शूट कर लिया है। सनी देओल को पहले भाग की तुलना में दूसरे भाग में ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलेगा। पहला भाग मुख्य रूप से भगवान राम के अयोध्या में बिताए समय और उनके महान योद्धा और राजा बनने पर केंद्रित है। यही वजह है कि सनी देओल का हनुमान का लुक टीजर में नही दिखाया गया है।

GNSU Admission Open 2026

फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा है। फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसकी पटकथा पुरस्कार विजेता लेखक श्रीधर राघवन ने लिखी है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। एक्शन डायरेक्टर हॉलीवुड के प्रसिद्ध स्टंट डायरेक्टर टेरी नोटरी और गाय नॉरिस हैं। ‘रामायण’ की स्टार कास्ट-

  • रणबीर कपूर- भगवान राम
  • साई पल्लवी- माता सीता
  • रवि दुबे- लक्ष्मण
  • यश- रावण
  • सनी देओल- हनुमान