Home बिहार 20 मार्च को औरंगाबाद आएंगे Nitish Kumar, करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

20 मार्च को औरंगाबाद आएंगे Nitish Kumar, करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

47
0
Nitish Kumar will visit Aurangabad on March 20, inaugurating and laying the foundation stone for projects worth crores.

औरंगाबाद :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत 20 मार्च को औरंगाबाद जिले का दौरा करेंगे इस दौरान जिले के करोड़ों की विकास योजना योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और जन संवाद करने वाले हैं जिसे लेकर औरंगाबाद प्रशासन जोरो सोरों से मुख्यमंत्री का आगमन की तैयारीकर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के कार्यक्रम को लेकर जिला पदाधिकारी अभिलाष शर्मा और पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बारुण प्रखंड के मुंशी बिगहा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों ने सभा स्थल पर हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्थाओं को बारी की से जांच की है

सभा स्थल का निरीक्षण के दौरान डीएम ने पार्किंग बैरिकेडिंग पेयजल और यातायात प्रबंधन को लेकरसंबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए हैं और पथ निर्माण विभाग को कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली सड़कों को तत्काल मरम्मत और समतलीकरण का आदेश दिया है। बता दे कि सीएम नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में 20 मार्च को गया और औरंगाबाद जिला का दौरा करेंगे। औरंगाबाद में हाल होने वाले सीएम नीतीश के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरो पर है। सड़क से लेकर हेलीपैड का निर्माण किया जा चुका है

GNSU Admission Open 2026

बता दे कि सीएम नीतीश कुमार औरंगाबाद के लिए कई योजनों की घोषणा और शिलान्यास भी करेंगे। नीतीश कुमार के आगमन को लेकर तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है।