Home बिहार बस और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में 12 से अधिक लोग...

बस और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में 12 से अधिक लोग घायल

140
0
More than 12 people injured in collision between bus and truck

छपरा। बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में सोमवार को बस और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में 12 से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि छपरा – मशरक राजकीय राजमार्ग संख्या 90 पर हनुमानगंज गांव के समीप बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी

इस घटना में बस पलट कर मुख्य पथ से उतर कर एक खेत में जा गिरी। इस घटना में बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गये हैं। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायल बस चालक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026