Home बिहार पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन

पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन

139
0
Awareness camp organized regarding PM Vishwakarma Yojana

76 स्टॉल वाले सफल ट्रेड फेयर के बाद तिलौथू में पीएम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी

रोहतास। हाल ही में आयोजित पीएम विश्वकर्मा ट्रेड फेयर में 76 स्टॉलों की प्रभावी भागीदारी और उत्साहजनक प्रतिसाद के बाद एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय, पटना द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिले के तिलौथू में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र रोहतास के महाप्रबंधक आशीष रंजन उपस्थित रहे।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कारीगरों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के प्रतिनिधि धर्मेंद्र ने डिजिटल भुगतान प्रणाली की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को QR कोड उपलब्ध कराया, जिसके तहत कार्यक्रम के दौरान 10 से अधिक लाभार्थियों ने डिजिटल भुगतान हेतु QR कोड प्राप्त किया। इससे कारीगरों को सीधे ग्राहकों से डिजिटल भुगतान प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

एमएसएमई-डीएफओ, पटना के तुषार ने पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण, ऋण सुविधा एवं विपणन अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक घमंडी लाल मीणा ने कारीगर और उद्यमी के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि “कारीगर उत्पादन करता है, लेकिन उद्यमी बाजार, ब्रांड और ग्राहक की समझ के साथ आगे बढ़ता है।” उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों को उद्यमी की तरह सोचने एवं कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रतिभागियों को सेल्स, मार्केटिंग एवं आकर्षक पैकेजिंग पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि उनके उत्पाद बाजार में प्रतिस्पर्धी बन सकें। साथ ही कार्यक्रम में डिजिटल सशक्तिकरण, बाजार से जुड़ाव और आत्मनिर्भर उद्यमिता पर विशेष बल दिया गया।

GNSU Admission Open 2026