Home बिहार रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग, पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में...

रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग, पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया

197
0
Police detained three youths for celebratory firing at a reception party.

पटना। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारा में आयोजित एक शादी के रिसेप्शन समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायरिंग के दौरान नेपाल से आई एक डांसर के चेहरे पर कारतूस से निकले बारूद के छिटे पड़ गए, जिससे वह घायल हो गई। घायल डांसर पूनम ने बताया कि वह नेपाल से जमुई एक शादी समारोह में डांस करने के लिए आई थीं।

रिसेप्शन पार्टी के दौरान वह मंच पर डांस कर रही थीं, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि किसने गोली चलाई, यह मालूम नहीं है, लेकिन दो युवकों के पास बंदूक होने की बात सामने आई है।

GNSU Admission Open 2026

गोली चलने के बाद बारूद के छिटे उनके चेहरे पर आ गिरे। इस घटना के तुरंत बाद डांसर को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवक को हिरासत में लिया है। पूरे मामले की छानबीन जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने और किन परिस्थितियों में की।

GNSU Admission Open 2026