Home बिहार होली की छुट्टी में रंगों से सराबोर हुआ विश्वविद्यालय परिसर

होली की छुट्टी में रंगों से सराबोर हुआ विश्वविद्यालय परिसर

236
0
The university campus was awash with colours during the Holi holiday.

रोहतास। रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में होली की छुट्टी घोषित होते ही विश्वविद्यालय परिसर रंगों की मस्ती में डूब गया। छुट्टी की घोषणा के बाद छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। कैंपस के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं लाल, पिला, हरा, बैंगनी रंगों में रंगे हुए दिखाई दिए।

कहीं रंगों की बारिश हुई तो कहीं दोस्तों ने गुलाल लगाकर गले मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। छात्रों ने कहा कि पढ़ाई के व्यस्त माहौल के बीच ऐसे त्योहार आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने का अवसर देते हैं। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की गई।

GNSU Admission Open 2026

विश्वविद्यालय के लॉ विभाग, पत्रकारीय विभाग, फार्मेसी विभाग, एमबीए विभाग, आईटी विभाग समेत अन्य विभाग के छात्र ने अबीर गुलाल से सुखी होली खेल कर लोगों को भी संदेश दिया। गुलाल और अबीर की होलिंस पूरा विश्वविद्यालय परिसर रंगों से सराबोर दिखा और हर ओर “होली है” की गूंज सुनाई देती रही। उत्साह, उमंग और आपसी सद्भाव के साथ छात्रों ने होली की छुट्टी का आनंद लिया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

GNSU Admission Open 2026