समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर की लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि विपक्ष का जो व्यवहार और आचरण है, वह देश के मर्यादाओं के खिलाफ है।
सांसद शांभवी चौधरी आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एआई समिट के दौरान कांग्रेसियों द्वारा जिस तरह से हंगामा किया गया वह देशहित मे नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को देशहित एवं जनहित के मुद्वों से कोई सरोकार नहीं है। ये दल सिर्फ अपना एजेंडा चला रहे हैं। सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के निणर्य का समर्थन किया और कहा की मतदान का अधिकार सिर्फ भारत के नागरिकों का है न कि घुसपैठियों का।







