Home मनोरंजन अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर...

अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर रिलीज

264
0
The trailer of Arvind Akela Kallu and Kajal Raghwani's film 'Prem Vivah' has been released.

मुंबई। भोजपुरी फिल्म स्टार अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की आने वाली फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत इस फिल्म में सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस, पारिवारिक भावनाओं और सामाजिक संदेश के साथ नजर आने वाली है। ट्रेलर में प्रेम, रिश्तों, पारिवारिक टकराव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का ऐसा मिश्रण देखने को मिला है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

फिल्म ‘प्रेम विवाह’ के ट्रेलर में जहां एक ओर कल्लू और काजल राघवानी की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर कहानी में पारिवारिक मान-सम्मान, सामाजिक सोच और रिश्तों की अहमियत को भी खूबसूरती से पिरोया गया है। ट्रेलर में रोमांस, इमोशन, कॉमेडी और ड्रामा का संतुलित मेल दिखाई दे रहा है, जो इसे एक सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म बनाता है। फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, अनीता रावत समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं, जबकि निर्देशन की कमान संजय श्रीवास्तव ने संभाली है। निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि “‘प्रेम विवाह’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों, प्रेम, परिवार और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी एक खूबसूरत कहानी है। हमें पूरा विश्वास है कि इसका ट्रेलर दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। इस फिल्म को हमने पूरी ईमानदारी और भव्यता के साथ बनाया है, जिससे भोजपुरी दर्शकों को एक साफ-सुथरी, पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म मिल सके। अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की जोड़ी के साथ पूरी टीम ने शानदार काम किया है। हमें उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।”