Home अंतरराष्ट्रीय श्रीलंका महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 10 रनों से हराया

श्रीलंका महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 10 रनों से हराया

202
0
Sri Lanka women's team beat West Indies by 10 runs

सेंट जॉर्ज। हसिनी परेरा (61), हर्षिता समरविक्रमा (66) की अर्धशतकीय पारियों के बाद इनोका राणावीरा (चार विकेट) और कविशा दिलहारी (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को 10 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की महिला टीम को श्रीलंकाई गेंदबाजों ने 49.4 ओवर में 230 रन पर समेट कर 10 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 80 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिये। कियाना जोसेफ(13), कप्तान हेली मैथ्यूज (13), शेमाइन कैम्पबेले (12), चिनेल हेनरी (एक) और डिएंड्रा डॉटिन 14 रन बनाकर आउट हुई। ऐसे संकट के समय स्टेफनी टेलर और जैनिलेया ग्लासगो की जोड़ी ने पारी को संभाला और रन भी बटोरे।

40वें ओवर में स्टेफनी टेलर के रनआउट होने पर यह साझेदारी टूटी। स्टेफनी टेलर ने 85 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 66 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में इनोका राणावीरा ने जैनिलेया ग्लासगो को आउटकर वेस्टइंडीज को सातवां झटका दिया। इसके बाद शॉनिशा हेक्टर (13), एफी फ्लेचर 12 रन बनाकर आउट हुई। 50वें ओवर की चौथी गेंद पर कविशा दिलहारी ने करिश्मा रामहरक (शून्य) को आउट कर मैच श्रीलंका की झोली में डाल दिया। श्रीलंका के लिए इनोका राणावीरा ने चार विकेट और कविशा दिलहारी ने तीन विकेट लिये। माल्की मदारा, देवमी विहंग ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले वेस्टइंडीज की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 240 का स्कोर बनाया।

GNSU Admission Open 2026

हसिनी परेरा और कप्तान चामरी अटापट्टू की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। 12वें ओवर में हेली मैथ्यूज ने चामरी अटापट्टू (27) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी हर्षिता समरविक्रमा ने हसिनी परेरा के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी हुई। 32वें ओवर में आलिया एलेन ने अर्धशतक बना चुकी हसिनी परेरा को आउट कर पवेलियन भेज दिया। हसिनी परेरा ने 86 गेंदों में छह चौके लगाते हुए 61 रनों की पारी खेली। 42वें ओवर में करिश्मा रामहरक ने हर्षिता समरविक्रमा को अपना शिकार बना लिया। हर्षिता समरविक्रमा ने 105 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 66 रन बनाये। नीलक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी (22-22) और देवमी विहंग 14 रन बनाकर आउट हुई। वेस्टइंडीज के लिए करिश्मा रामहरक और हेली मैथ्येज ने दो-दो विकेट लिये। डिएंड्रा डॉटिन, आलिया एलेन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

GNSU Admission Open 2026