Home राष्ट्रीय भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई...

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई मौ/त

152
0
Four members of the same family died in a horrific road accident.

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ने एक ही परिवार की चार जिंदगियां छीन लीं। तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहा परिवार उस वक्त हादसे का शिकार हो गया, जब उनकी मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया जा रहा है कि परिवार के करीब 10 लोग कार में सवार थे और कार्यक्रम से लौटकर अपने घर जा रहे थे। घटना शिवली–रनियां मार्ग पर स्थित एक अंधे मोड़ के पास हुई, जहां चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। तेज रफ्तार के कारण कार सीधे तालाब में जा गिरी, जिससे चीख-पुकार मच गई और गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

GNSU Admission Open 2026

मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। खुशियों से भरा घर पल भर में मातम में बदल गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

GNSU Admission Open 2026