Home बिहार Bihar में विवाहिता की संदिग्ध मौत: तीन साल बाद फांसी, परिजनों ने...

Bihar में विवाहिता की संदिग्ध मौत: तीन साल बाद फांसी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

218
0
Married woman dies in Bihar: hanged three years later, family suspects murder

रोहतास: रोहतास जिले के अकोढी़ गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सलुकपूर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सलूपुर गांव निवासी आरिफ अंसारी की 22 वर्षीय पत्नी हेना परवीन के रूप में हुई है, जिनकी शादी तीन वर्ष पूर्व वर्ष 2023 में हुई थी। हालांकि मृतका के मायके वालों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटना को लेकर मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों के अनुसार मंगलवार की सुबह फोन पर सूचना मिली कि हेना परवीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद आनन-फानन में हम लोग गांव पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है और महिला के गले पर खरोंच के निशान पाए गए हैं।

GNSU Admission Open 2026

इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अकोढी गोला थाने की पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। अकोढी़ गोला थाने के चौकीदार फुलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के शरीर पर संघर्ष के निशान मिले हैं और पुलिस ने हत्या एवं आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए आवेदन दिया गया है जिसके आलोक में आगे की कार्रवाई चल रही है।



GNSU Admission Open 2026