Home राष्ट्रीय गत्ते के कारखाने में आग लगने से सात श्रमिकों की मौत, कई...

गत्ते के कारखाने में आग लगने से सात श्रमिकों की मौत, कई घायल

92
0
Seven workers killed, several injured in fire at cardboard factory

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को गत्ते बनाने के कारखाने में आग लगने से सात श्रमिकों की मौत हो गयी, जबकि कई घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल से मानव कंकाल बने सात शव बरामद किये गये हैं।

बताया जा रहा है कि इस कारखाने में गत्ते बनाये जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे एक निजी औद्योगिक इकाई में लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।

GNSU Admission Open 2026

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, दमकल दल, बचाव दल और चिकित्सकों का दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्र को घेराबंदी करके राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है। आग लगने के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गयी है।

GNSU Admission Open 2026