Home खेल न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया

197
0
New Zealand beat Afghanistan by five wickets

चेन्नई। टिम साइफर्ट (65) और ग्लेन फिलिप्स (42 ) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को टी-20 विश्वकप 2026 के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। मुजीब उर रहमान ने दूसरे ही ओवर में फिन ऐलन (एक) और रचिन रविंद्र (शून्य) को आउटकर न्यूजीलैंड को दो झटके दिये। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने टिम साइफर्ट के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। 10वें ओवर में राशिद खान ने ग्लेन फिलिप्स को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए (42) रनों की पारी खेली।

13वें ओवर में मोहम्मद नबी ने टिम साइफर्ट को आउटकर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। टिम साइफर्ट ने 42 गेदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 65 रन बनाये। मार्क चैपमैन 17 गेंदों में 28 रन को 16वें ओवर में ओमरजई ने आउट किया। न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में 183 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। डैरिल मिचेल 14 गेंदों में (25) और कप्तान मिचेल सैंटनर आठ गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने दो विकेट लिये । अजमतउल्लाह ओमरजई, राशिद खान और मोहम्मद नबी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रहमानउल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े।

GNSU Admission Open 2026

छठें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन ने पहली गेंद पर इब्राहिम जदरान (10) और छठी गेंद पर रहमानउल्लाह गुरबाज (27) का शिकार कर लिया। इसके बाद गुलबदीन नईब और सेदिक़ुल्लाह अटल की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़कर अफगानिस्तान के बड़े स्कोर की नींव रखी। 15वें ओवर में जेकब डफी ने सेदिकुल्लाह अटल (29) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 18वें ओवर में रचिन रविंद्र गुलबदीन नईब को आउटकर पवेलियन भेज दिया। गुलबदीन नईब ने 35 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। डरविश रसूली (20) और अजमतउल्लाह ओमरजई (10) रन बनाकर आउट हुये। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्युसन ने दो विकेट लिये। मैट हेनरी, जेकब डफी और रचिन रविंद्र ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

GNSU Admission Open 2026