Home राष्ट्रीय लखनऊ में सपा की अहम बैठक आज, सदन की रणनीति तय करेंगे...

लखनऊ में सपा की अहम बैठक आज, सदन की रणनीति तय करेंगे अखिलेश यादव

113
0
Important meeting of SP in Lucknow today, Akhilesh Yadav will decide the strategy for the House

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) की एक अहम बैठक आज लखनऊ में आयोजित की जा रही है। सुबह 11 बजे सपा विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। बैठक में आगामी बजट सत्र को लेकर सदन के भीतर और बाहर सरकार को घेरने की रणनीति तय की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जनहित से जुड़े सवालों पर सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा करने का विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। बैठक में विधायकों को सत्र के दौरान एकजुट होकर मुखर भूमिका निभाने के निर्देश दिए जा सकते हैं। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के तीखे तेवरों के चलते सदन में हंगामे के आसार भी जताए जा रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

सपा की रणनीति सरकार को जवाबदेह बनाने और जनसमस्याओं को सदन के केंद्र में लाने पर केंद्रित रहेगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू हो रहा है। सपा नेतृत्व इस सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, विशेष गहन पुनरीक्षण और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

GNSU Admission Open 2026