Home बिहार बीटीएससी रिजल्ट को लेकर बड़ा बयान

बीटीएससी रिजल्ट को लेकर बड़ा बयान

118
0
Big statement regarding BTSC result

सासाराम। बिहार तकनीकी सेवा आयोग यानी BTSC द्वारा जारी किए गए हालिया रिजल्ट ने अब एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। रिजल्ट में धांधली और मनमानी के आरोपों के बीच अब पशम कॉलेज के डायरेक्टर शशि कुशवाहा ने मोर्चा खोल दिया है।

उन्होंने आयोग की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रिजल्ट तो जारी कर दिया, लेकिन खुशियों से ज्यादा आक्रोश देखने को मिल रहा है। शशि कुशवाहा ने इस रिजल्ट को सीधे तौर पर ‘मनमानी’ करार दिया है। उनका कहना है कि जिस तरह से पॉइंट सिस्टम और नियमों को ताक पर रखकर परिणाम घोषित किए गए हैं, उससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।

GNSU Admission Open 2026

शशि कुशवाहा के अनुसार, रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पॉइंट के बंटवारे में भारी विसंगतियां हैं, जिससे योग्य उम्मीदवार बाहर हो गए हैं। शशि कुशवाहा ने साफ शब्दों में कहा कि छात्रों की मेहनत पर इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026